टीवी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता योगेश महाजन का 19 जनवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे अपने फ्लैट में मृत पाए गए। योगेश की अचानक हुई मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 50 वर्षीय योगेश ने अपने करियर में कई हिंदी टीवी शोज़ और मराठी फिल्मों में काम किया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, योगेश शनिवार की रात टीवी शो ‘शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव’ की शूटिंग खत्म करके अपने फ्लैट में आराम के लिए चले गए। लेकिन अगले दिन सेट पर नहीं पहुंचने पर क्रू मेंबर्स ने उनके फ्लैट पर जाकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर तोड़कर अंदर जाने पर उन्होंने योगेश को बेसुध पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।
परिवार और इंडस्ट्री में शोक:
योगेश के निधन से उनका परिवार, जिसमें उनकी पत्नी और सात वर्षीय बेटा शामिल हैं, वह गहरे शोक में है। उनका अंतिम संस्कार 20 जनवरी को बोरिवली वेस्ट, मुंबई के गोरारी-2 श्मशान भूमि में किया गया। योगेश महाजन का इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था। वह किसान परिवार से थे और अपनी मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। हाल ही में वे ‘शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव’ में शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने ‘मुंबई के वाइज’ और ‘समासर माया’ जैसी मराठी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
योगेश महाजन का यूं अचानक जाना सभी के लिए बड़ा आघात है। उनके निधन से टीवी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।
खेलते हुए 9 वर्षीय बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, पहले कोई बीमारी नहीं थी